सर्दियों में गाजर का हलवा तो लगभग हर घर में बनता है और इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है।
आप शकरकंद, मखाना और चुकंदर जैसी सामग्री से भी हलवा बना सकते हैं, जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़े सभी को पसंद आता है।
जब भी घर में मीठा बनाने की बात आती है, तो हलवा सबसे आसान विकल्प माना जाता है। सूजी और आटे का हलवा तो 10–15 मिनट में ही तैयार हो जाता है।
सर्दियों में केवल गाजर ही नहीं, बल्कि अन्य सब्ज़ियों से भी स्वादिष्ट हलवा बनाया जा सकता है। शकरकंद, चुकंदर और मखाना से बनने वाला हलवा भी लोगों को खूब भाता है।