धर्मेंद्र के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसी बीच धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
धर्मेंद्र और उनका परिवार लंबे समय से पीएम मोदी के काफी करीब रहा है. धर्मेंद्र भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके हैं, वहीं उनके बेटे सनी देओल भी बीजेपी से सांसद रहे हैं.
24 नवंबर को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने अपने सबसे चमकदार सितारों में से एक को खो दिया. 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे.