पनीर फ्राई करने के टिप्स : हम सभी को पनीर की सब्जी, पनीर टिक्का या मटर पनीर खाना बेहद पसंद है। लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब हम घर पर पनीर को फ्राई करने की कोशिश करते हैं।
पनीर कड़ाही में गया, वो नीचे चिपकने लगता है, टूट जाता है और आखिर में वो नरम मलाईदार पनीर ‘रबड़‘ जैसा सख्त बन जाता है।
बहुत से लोग पनीर फ्राई करते समय छोटी–छोटी गलतियां करते हैं। आज मैं आपको बताऊंगा कुछ ऐसे जबरदस्त पनीर फ्राई करने के टिप्स,
अक्सर हम पनीर को पानी से धोते ही तुरंत गरम तेल में डाल देते हैं। पनीर की नमी तेल के तापमान को कम कर देती है और वह कड़ाही की सतह से चिपक जाता है।