साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता, लेकिन कई बार सही स्टाइलिंग न होने की वजह से इसमें हमारी बॉडी थोड़ी भारी दिखने लगती है।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी कमर सुराहीदार लगे और साड़ी का पल्लू बार–बार खिसकने के बजाय अपनी जगह पर सेट रहे, तो चांदी का एक छोटा सा लाइटवेट कमरबंद आपका गेम बदल सकता है।
इस सीजन में भारी और चौड़े कमरपट्टों की जगह मिनिमल और एलिगेंट Silver Kamarbandh Designs को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
यह डिज़ाइन इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें एक पतली, नाजुक सी चांदी की चेन होती है,