गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला तलाक : मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
अनुपमा‘ फेम एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला, जिन्हें टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और परफेक्ट कपल्स में से एक माना जाता था, अब अपनी शादी को खत्म करने जा रहे हैं।
एकता कपूर के मशहूर और विवादित रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2′ के भव्य प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला सीक्रेट नेशनल टेलीविजन पर खोल दिया है।
आकांक्षा ने साफ शब्दों में कहा है कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है।