अदरक से बालों की ग्रोथ: फायदे, नुकसान और इस्तेमाल के तरीके | Hair Care Tips

बालों की सेहत बनाए रखने के लिए लोग अक्सर कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर नुस्खा असरदार साबित हो।

बालों पर कुछ भी लगाने से उनकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है, जिससे हेयर फॉल, फंगल इंफेक्शन और बालों के कमजोर होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

बालों के लिए मेथी दाना, करी पत्ता और प्याज जैसी चीजों को लाभकारी माना जाता है। वहीं अब कुछ लोग अदरक के रस को भी बालों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं।

मेडिकल दृष्टि से अदरक को बालों के लिए सुझाव नहीं दिया जाता, लेकिन कई लोग मानते हैं कि यह बालों की ग्रोथ में मदद कर सकती है।