Google Gemini AI फोटो अनुभव: वरणासी युवती का वायरल वीडियो और प्राइवेसी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली एक युवती ने Google Gemini पर फोटो बनाने वाले यूजर्स के लिए एक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

झलक ने अपने अनुभव को वीडियो में साझा किया, जो बेहद चौंकाने वाला है। साथ ही उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी कि अगर आप अपने फोटो Google Gemini के जरिए बना रहे हैं तो सावधानी बरतें।

पहले Ghibli और अब Google Gemini… इन दिनों हर तरफ लोग, चाहे लड़के हों या लड़कियां, Google Gemini से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

झलक भावनानी नाम की युवती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जो तेजी से वायरल हुई। उन्होंने बताया कि Google Gemini के साड़ी AI ट्रेंड से प्रेरित होकर उन्होंने भी अपनी फोटो बनाने का निर्णय लिया।