वजन और शुगर को जड़ से कंट्रोल करने वाला ये है सेहत का असली खजाना!
क्या आपने खाई है कलबुर्गी की स्पेशल ‘ज्वार रोटी’ : भारत विविधताओं का देश है और हमारी यह विविधता सिर्फ हमारी संस्कृति या भाषाओं में नहीं, बल्कि हमारी थाली में भी साफ झलकती है।
हर राज्य, हर शहर का अपना एक अनोखा स्वाद है, जो न सिर्फ जुबान को भाता है बल्कि सेहत के लिए भी वरदान होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से भारतीय मोटे अनाज (Millets) यानी ‘श्री अन्न‘ को बढ़ावा देने के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं।