गुब्बारे जैसी फूली पूड़ी का राज: सॉफ्ट चाहिए या क्रिस्पी? पूड़ी बनाने के ये आसान हैक्स बदल देंगे आपकी कुकिंग का तरीका

पूड़ी बनाने के ये आसान हैक्स : रविवार की सुबह हो, घर में कोई त्योहार हो या फिर अचानक मेहमान आ जाएं—हमारे भारतीय घरों में खुशी का जश्न बिना गरमा–गरम, फूली–फूली पूड़ियों के अधूरा है।

आलू की रसीली सब्जी, छोले या फिर ठंडी–ठंडी खीर के साथ जब थाली में टम्म फूली हुई पूड़ी आती है, तो भूख दोगुनी हो जाती है।

गुनगुने दूध का जादू: आटा गूंथने के लिए पानी की जगह गुनगुने दूध का इस्तेमाल करें। दूध में मौजूद फैट आटे के ग्लूटेन को सॉफ्ट रखता है,

हल्की सी मलाई या दही: आप चाहें तो आटे में एक चम्मच ताजी मलाई या गाढ़ा दही भी मिला सकते हैं। इससे पूड़ियों का स्वाद भी बढ़ जाता है