काजोल और ट्विंकल खन्ना का यह शो एक टॉक शो है। इसके लगभग डेढ़ मिनट के ट्रेलर में फैंस को काफी रोमांचक और मजेदार चीजें देखने को मिली हैं।
इस शो के माध्यम से फैंस को अपने पसंदीदा सितारों के अनकहे सीक्रेट्स जानने का मौका मिलेगा। साथ ही, शो में हंसी–ठिठोली और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।
इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि होस्ट के रूप में काजोल और ट्विंकल खन्ना अपने शो में कई खास मेहमानों का स्वागत कर रही हैं।
ट्ट्विंकल खन्ना और काजोल का यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगा।