How to Remove Dark Tanned Feet : जून की ये चिलचिलाती और झुलसा देने वाली गर्मी अपने साथ सिर्फ पसीना ही नहीं लाती, बल्कि स्किन से जुड़ी ढेरों परेशानियां भी लेकर आती है।
इस मौसम में हम अपने चेहरे को धूप से बचाने के लिए महंगे से महंगा सनस्क्रीन लगा लेते हैं, स्कार्फ बांध लेते हैं और छाते का इस्तेमाल भी कर लेते हैं।
ऐसे में जब हम कोई खूबसूरत फुटवियर या एथनिक जूती पहनने की कोशिश करते हैं, तो वो काली टैनिंग पूरा लुक खराब कर देती है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और पार्लर में हजारों रुपये के पेडीक्योर पर पैसे खर्च नहीं करना चाहतीं, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है।