‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: समृद्धि शुक्ला ने किया वो कमाल, जो हिना खान और शिवांगी जोशी नहीं कर सकीं!

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आए जेनरेशन लीप के बाद कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया।

अब तक इस शो में करीब तीन बड़े लीप देखने को मिल चुके हैं। हालांकि, हिना खान और शिवांगी जोशी की तुलना में समृद्धि शुक्ला को इस शो में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

स्टार प्लस का लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले 16 वर्षों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

हिना खान को हमेशा करण मेहरा का सहयोग मिला, और शिवांगी जोशी को भी उनके को–स्टार मोहसिन खान का पूरा समर्थन मिला।