उज्जैन में 84 महादेव मंदिर : नमस्कार दोस्तों! जय श्री महाकाल! अगर आप भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं और मध्य प्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन जाने का प्लान बना रहे हैं,
यह ब्लॉग खास तौर पर आपके लिए ही है। जब भी कोई उज्जैन का नाम लेता है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ‘महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग‘ का ध्यान आता है।
हर कोई उस अद्भुत भस्म आरती को देखना चाहता है और बाबा महाकाल के दर्शन पाकर अपने जीवन को धन्य करना चाहता है।
उज्जैन, जिसे प्राचीन काल में अवंतिकापुरी कहा जाता था, हमेशा से ही देवताओं की प्रिय नगरी रही है।