सैयारा’ फेम अनीत पड्डा इन दिनों अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं, क्योंकि वह अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं।
वह इस यूनिवर्स की अगली फिल्म शक्तिशालिनी में लीड रोल निभाने वाली हैं। हालांकि, इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने से पहले अनीत अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दे रही हैं।
कम उम्र में ही नाम और शोहरत हासिल करने के बावजूद अनीत पढ़ाई को लेकर गंभीर हैं।
वह दिसंबर और जनवरी में होने वाले अपने ग्रेजुएशन फाइनल ईयर एग्जाम की तैयारी में जुटी हुई हैं और इन दिनों पूरी तरह अपनी शिक्षा पर फोकस कर रही हैं।