सर्दियों का मौसम घूमने के लिए एकदम आदर्श होता है। कई लोग सर्दियों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मनाली जाते हैं।
लेकिन मनाली से सिर्फ 14 किमी दूर एक ऐसा गांव है, जहां आप फरवरी में जाकर एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश की वादियां अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित करती हैं। हरे–भरे पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक दृश्य, ये सब आपको रोज़मर्रा की भागदौड़ से दूर शांति और आराम के पल प्रदान करते हैं।
जब भी हिमाचल प्रदेश का नाम लिया जाता है, मनाली का ज़िक्र जरूर होता है। मनाली अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचक साहसिक गतिविधियों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।