Table of Contents
पति हो तो बॉलीवुड सेलेब्स की तरह. ये सेलेब्स अपनी पत्नियों का इतना ख्याल रखते हैं कि देखकर कोई भी जल उठेगा. नयी शुदाशुदा जोड़ियां एक दूसरे का खूब ख्याल रख रही है. कुछ दिन पहले वीडियो सामने आया था जहां आनंद आहूजा अपनी पत्नी सोनम कपूर के स्नीकर का लेस बांध रहे थे और अब एक नयी तस्वीर सामने आई थी जिसमें रणवीर सिंह अपनी प्यारी पत्नी दीपिका की चप्पल को हाथ में उठाए नजर आ रहे हैं.
तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
कपल मुंबई में एक रिसेप्शन में गया था जहां की तस्वीरें वायरल हो रही है. दीपिका ने इस मौके पर सफेद साड़ी पहनी हुई है और आगे-आगे चल रहीं हैं. वहीं रणवीर सिंह पत्नी के पीछे हैं. उन्होंने हाथ में दीपिका की चप्पल पकड़ी हुई है. है न ये बेहद प्यारा मोमेंट?
https://www.instagram.com/p/Bwjkci6HyEX/
दीपिका और रणवीर शायद मंडप या भगवन की मूर्ति के सामने थे और इसीलिए दीपिका को अपना फूटवेअर निकालना पड़ा. उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी और भीड़ के बीच खुद की चप्पल को कैरी करना उनके लिए थोडा मुश्किल होता. ऐसे समय में पति देव मदद के लिए सामने आये.

बता दें, दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग में ब्यस्त चल रही हैं. वो हाल ही में दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रही थी. फिल्म को मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रहीं हैं. फिल्म में एक्टर विक्रांत मेस्सी, दीपिका को रोमांस करते हुए नजर आएंगे. फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िन्दगी पर आधारित है.
Source: dailyhunt.in