जैक नाइट एक्स जैस्मिन वालिया का पंजाबी गाना ‘बम डिगी डिगी’ लोगों को बेहद पसंद आया है. इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्यादा युवाओं में बढ़ गया कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. बता दें, यही गाना फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में भी हमें देखने को मिला था.
Table of Contents
वायरल हो रहा वीडियो……
इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे Heena Soni नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है.बता दें, इस वीडियो में एक लड़की ‘बम डिगी डिगी’ गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है. पिछले साल अगस्त में अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 1,941,073 बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं. इस वीडियो में डांस कर रही लड़की के मूव्स दिखते ही बन रहे हैं. पूरे गाने में इस लड़की ने आईने के सामने डांस किया है.
सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम बन चुका है जहां पर हर कोई उससे जुड़ना चाहता है, क्योंकि इसके माध्यम से आज देश के युवा पूरी दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाने में सफल साबित हो रहे हैं. जिन लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का कोई मौका नहीं मिल पाता, ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया आज एक वरदान के रूप में देखा जाता है.
Source: dailyhunt.in