‘बिग बॉस 16’की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे अपने बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम-पेप के साथ जल्द ही शादी रचाने जा रही हैं। श्रीजिता माइकल को काफी समय से डेट कर रही हैं और अब दोनों एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। श्रीजिता ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। श्रीजिता और माइकल ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी। श्रीजिता माइकल से जर्मनी में शादी करने वाली हैं।
Table of Contents

एक जुलाई को करेंगे शादी श्रीजिता और माइकल दोनों एक जुलाई को जर्मनी में व्हाइट वेडिंग करेंगे। इसके बाद अक्तूबर और नवंबर 2023 में दोनों भारतीय रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी रचाएंगे। श्रीजिता ने बताया कि उनकी शादी फ्यूजन शादी नहीं होगी। दोनों पहले पूरे विधि विधान से जर्मनी में व्हाइट वेडिंग करेंगे। इसके बाद भारत में बंगाली रीति रिवाज से शादी होगी। श्रीजिता ने बताया कि दूसरी शादी के डेस्टिनेशन को लेकर अभी असमंजस है। दोनों शायद गोवा या कोलकाता में इस साल शादी करेंगे
कोरोना महामारी के वजह से टाली शादी श्रीजिता और माइकल ने कोविड महामारी की वजह से अपनी शादी टाल दी थी। दोनों ने कोरोनाकाल के बाद शादी करने का फैसला किया था। श्रीजिता ने बताया कि दोनों ने साल 2021 में शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने अपनी शादी टाल दी थी। श्रीजिता ने बताया कि वह पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहती थीं, जिसमें माइकल और उनका परिवार शामिल हो, लेकिन कोविड की वजह से यह संभव नहीं हो सका। ऐसे में दोनों ने अपनी शादी टाल दी।