Khatron Ke Khiladi Season 14: अदिति शर्मा और निमृत कौर अहलूवालिया की ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 में गहरी दोस्ती हो गई थी। कलर्स टीवी पर अब तक प्रसारित हुए एपिसोड्स में, ये दोनों अक्सर एक साथ समय बिताते हुए दिखाई दीं। हालांकि, रोहित शेट्टी के नवीनतम एपिसोड में आए नए ट्विस्ट ने उन्हें एक वास्तविकता का सामना करवा दिया।

रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 से अदिति शर्मा बाहर हो गई हैं। शो के एलिमिनेशन टास्क में अदिति का सीधा मुकाबला शालीन भनोट से था। इस हफ्ते के एपिसोड की शुरुआत में ही रोहित शेट्टी ने घोषणा की थी कि कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा जाएगा, और अंत में जिस टीम को सबसे कम अंक मिलेंगे, उस टीम के दो खिलाड़ियों को शो से बाहर होने के लिए एलिमिनेशन स्टंट का सामना करना पड़ेगा।

दो टीमों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, रोहित शेट्टी ने निम्रत कौर अहलूवालिया और सुमोना चक्रवर्ती को इन टीमों का कप्तान घोषित किया। इन कप्तानों को अपनी खुद की टीम बनाने का अवसर भी प्रदान किया गया। निम्रत ने अपनी टीम में गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट जैसे मजबूत खिलाड़ियों के साथ नियति फतनानी और उनकी दोस्त अदिति शर्मा को भी शामिल किया। वहीं, सुमोना ने करणवीर मेहरा, आशीष मेहरोत्रा, और अभिषेक कुमार के साथ अपनी टीम बनाई।

Khatron Ke Khiladi Season 14: हार गई निमृत की टीम

दोनों कप्तानों के अपनी-अपनी टीमों का चयन करने के बाद, रोहित शेट्टी ने एक नया ट्विस्ट पेश किया। उन्होंने कृष्णा श्रॉफ और शिल्पा शिंदे को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री देने का अवसर प्रदान किया। शिल्पा को निम्रत की टीम में शामिल किया गया, जबकि कृष्णा को सुमोना की टीम में भेजा गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ। इन टीमों के बीच 5 टास्क हुए, जिनमें से 4 टास्क सुमोना की टीम ने जीत लिए। इस वजह से निम्रत की टीम के दो कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन स्टंट का सामना करना पड़ा।

कंटेस्टेंट को नहीं पसंद आई निमृत की कप्तानी

जब निम्रत को एलिमिनेशन स्टंट में अपनी ही टीम से दो कंटेस्टेंट्स चुनने का मौका मिला, तो उन्होंने खराब प्रदर्शन के बावजूद खुद को बचाते हुए अपनी दोस्त अदिति शर्मा और शालीन भनोट को एलिमिनेशन स्टंट के लिए भेजा। उनके इस निर्णय से उनकी पूरी टीम चकित रह गई और उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी भी जताई। अदिति शर्मा ने रोहित शेट्टी से रोते हुए कहा कि, सर, मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे साथ धोखा हुआ है। ऐसा लगता है कि जिस व्यक्ति को मैं अपना दोस्त मानती थी, उसने मुझे शो से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया है।

जरूर पढ़े:-    Khatron Ke Khiladi 14 : रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 से कृष्णा श्रॉफ बाहर हो गई हैं।

बिच्छू के साथ हुआ स्टंट

शालीन भनोट और अदिति के साथ सभी का मानना था कि निमृत को उनकी खराब प्रदर्शन के कारण एलिमिनेशन स्टंट खुद परफॉर्म करना चाहिए था। लेकिन कप्तानी का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक अनफेयर निर्णय लिया। इस एलिमिनेशन स्टंट में, शालीन और अदिति को उनके सिर को एक बॉक्स में रखकर गोल-गोल घुमाया गया, और इस दौरान उन्हें ट्रे में रखे बिच्छुओं को अपने सिर के पास लगे बॉक्स में डालना था। इस टास्क में अदिति ने 140 और शालीन ने 168 बिच्छू अपने बॉक्स में डाले, जिससे शालीन ने जीत हासिल की। इसके साथ ही अदिति शर्मा ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 से बाहर हो गईं। एलिमिनेशन के बाद, निमृत ने अदिति से माफी मांगी, लेकिन यह देखना बाकी है कि अदिति ने उन्हें माफ किया या नहीं।