सलमान खान और रानी मुखर्जी: सलमान खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। 90 के दशक की प्रसिद्ध जोड़ी, सलमान खान और रानी मुखर्जी ने भी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जोड़ी की कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई।

Salman Khan And Rani Mukerji: 90 के दशक से अब तक, सुपरस्टार सलमान खान लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है। सिर्फ इतना ही नहीं, सलमान की मस्ती–मजाक और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। 90 के दशक की कई हीरोइनों के साथ सलमान ने कई फिल्में की हैं। सलमान और रानी मुखर्जी की ऑन–स्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। लेकिन एक बार भाईजान ने कुछ ऐसा कहा था जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान और रानी मुखर्जी का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो सलमान के रियलिटी शो ‘दस का दम‘ का है, जिसमें रानी मुखर्जी और लारा दत्ता बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। शो में सलमान ने दोनों एक्ट्रेसेस से सवाल किए और खूब मस्ती भी की। लेकिन इसी दौरान सलमान ने रानी से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसके जवाब में जो कुछ सामने आया, उस पर किसी को भी यकीन नहीं हुआ।

सलमान खान और रानी मुखर्जी की फिल्में

सलमान अपनी को–स्टार और करीबी दोस्त रानी से सवाल करते हैं, “रानी जी, आपने मेरे साथ कितनी फिल्में की हैं या मैंने आपके साथ कितनी फिल्में की हैं?” रानी जवाब में कहती हैं, “चार।” इसके बाद सलमान और रानी दोनों फिल्मों के नाम गिनना शुरू कर देते हैं – ‘हैलो ब्रदर‘, ‘कहीं प्यार ना हो जाए‘, ‘हर दिल जो प्यार करेगा‘, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके‘, ‘बाबुल‘, ‘कुछ कुछ होता है‘ और ‘सावरिया‘। यानी, सलमान और रानी ने कुल 7 फिल्मों में साथ काम किया है। हालांकि, ‘कुछ कुछ होता है‘ में सलमान का केवल स्पेशल कैमियो था और इस फिल्म में उनका और रानी का कोई भी सीन एक साथ नहीं था।

जरूर पढ़े :-   तुम्बाड ने बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को पछाड़ा, री-रिलीज के बाद की शानदार कमाई

फिल्मों का बजट और कमाई 

हैलो ब्रदर‘ की लागत 9 करोड़ थी, और सलमान, अरबाज, और रानी की इस फिल्म ने 10.53 करोड़ की कमाई की थी। इसे एवरेज से कम की श्रेणी में रखा जाता है। ‘कहीं प्यार ना हो जाए‘ की बात करें तो इस फिल्म पर मेकर्स ने लगभग 8 करोड़ खर्च किए थे, लेकिन इसने सिर्फ 6.55 करोड़ की कमाई की, जिससे यह फिल्म फ्लॉप रही। ‘हर दिल जो प्यार करेगा‘ का बजट 13 करोड़ था, और इस फिल्म ने 15.39 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, ‘बाबुल‘ और ‘सावरिया‘ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुईं।