Table of Contents
रजत दलाल: रजत दलाल बिग बॉस 18 के घर में अपनी असली पहचान दिखाने के लिए आए थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद उनके पुराने तेवर फिर से नजर आने लगे हैं। एल्विश यादव के पॉडकास्ट में रजत ने शिल्पा शिरोडकर को “नीच इंसान” तक कह दिया।
बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है, लेकिन इसके चर्चे अब भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शो के दौरान जो दुश्मनी कंटेस्टेंट्स के बीच दिखाई दी थी, वो अब भी जारी है। आमतौर पर कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद घर की बातें पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं, लेकिन बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स के साथ ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में रजत दलाल ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने शिल्पा शिरोड़कर को “नीच इंसान” और ईशा सिंह को “मेड” तक कह दिया। रजत के इन कमेंट्स ने काफी विवाद खड़ा किया है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
रजत दलाल ने किसी को भी नहीं छोड़ा है। विवियन डीसेना, अविना मिश्रा, करणवीर मेहरा और दिग्विजय राठी पर भी उन्होंने अलग–अलग टिप्पणियां की हैं। लेकिन जो उन्होंने शिल्पा शिरोड़कर के बारे में कहा है, वह थोड़ा मुश्किल से समझ में आने वाला है। एल्विश यादव ने रजत दलाल के साथ पॉडकास्ट का 1 मिनट 50 सेकंड का टीज़र शेयर किया है, जिसमें रजत के छोटे–छोटे बयान सुनने को मिलते हैं।
रजत दलाल: विवियन को लेकर कही ऐसी बात
एक सेगमेंट में एल्विश अपने दोस्त रजत को बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें दिखाते हैं, और रजत उन पर अपने रिएक्शन देते हैं। जब वह विवियन डीसेना की तस्वीर देखते हैं, तो रजत कहते हैं, “देखो, काम की बात है, भाई को हॉलीवुड से कई ऑफर आ रहे हैं। ड्राइवर का, बॉय का… मुझे बहुत लोग पूछ रहे हैं, भाई विवियन जी तो दिखाई नहीं दे रहे हैं… वो थोड़ा अविनाश के ज़िप खोल के दे…
जरूर पढ़े :- अजित कुमार ने जीती रेसिंग चैंपियनशिप, पत्नी शालिनी को किया किस | लव स्टोरी का खुलासा
शिल्पा शिरोडकर को कहा नीच इंसान
टीज़र में आगे रजत दलाल शिल्पा शिरोडकर पर तंज करते हुए कहते हैं, “आप इंडस्ट्री में कितने साल भी काम कर लें, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने बहुत से नीच लोग देखे हैं, लेकिन आपसे ज्यादा नीच नहीं देखा। जो करना है, कर लो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” इतना ही नहीं, बिग बॉस 18 के पूरे सीजन में ईशा सिंह को अपनी बहन कहने वाले रजत ने उन्हें भी नहीं बख्शा। रजत ने ईशा पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ये वो लड़की है, जिसके साथ लोग शादी इसलिए करते हैं ताकि वो बर्तन अच्छे से धो सके।