एमी जैक्सन मां बनी : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर एक बार फिर खुशियों की गूंज सुनाई दी है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर उसकी पहली झलक दिखाई है। साथ ही, उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है।

फिल्मसिंह इज ब्लिंगमें अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं एमी जैक्सन के घर एक बार फिर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। 24 मार्च को एमी ने खुद इस खुशखबरी को साझा करते हुए बताया कि वह दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को यह गुड न्यूज दी और अपने बेटे के खास और अनोखे नाम का भी खुलासा किया।

एमी जैक्सन ने अपने बेटे की पहली झलक शेयर करते हुए तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने न्यूबॉर्न बेबी और पति एड वेस्टविक के साथ नजर आ रही हैं, जहां एड उनके माथे पर किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे के नन्हे हाथ को दिखाया है, जबकि तीसरी फोटो में एमी अपने बेटे को चूमते हुए उस पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।

इस अवॉर्ड के नाम पर रखा बेटे का नाम

ये सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। हालांकि, एमी ने अपने बेटे का चेहरा पूरी तरह से नहीं दिखाया है, लेकिन उन्होंने उसके नाम का खुलासा कर दिया है। एमी ने अपने बेटे का नाम सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्डऑस्करके नाम पर रखा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉयऑस्कर एलेक्जेंडर वेस्टविक।

2024 में हुई थी एमीएड की शादी

केवल एमी ही नहीं, बल्कि उनके पति एड वेस्टविक ने भी पिता बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने भी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। यह एड और एमी का पहला साझा बच्चा है, जबकि एमी के लिए यह दूसरी संतान है।

जरूर  पढ़े :-    “मेरे अंगने में: अलका याज्ञनिक की आवाज, लेकिन अमिताभ बच्चन क्यों बने पहचान?”

एड और एमी ने साल 2024 में धूमधाम से शादी की थी। शादी से पहले दोनों कई सालों तक रिश्ते में रहे। एड से पहले, एमी जॉर्ज पेनिटटू के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की सगाई हो चुकी थी और वे शादी करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उनका रिश्ता टूट गया। इसी दौरान, एमी ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। जॉर्ज से अलग होने के बाद, एमी ने एड के साथ नया सफर शुरू किया और अब शादी के बाद दोनों मातापिता बन चुके हैं।