क्या प्रीति जिंटा बीजेपी जॉइन कर रही हैं? एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से राजनीति में आने को लेकर कई बार सवाल पूछे जा चुके हैं, और अब उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।
Table of Contents
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रीति जिंटा अपने दौर की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। शादी के बाद उन्होंने विदेश में बसने का फैसला लिया और फिल्मों से भी लंबा ब्रेक ले लिया। हाल ही में जब उनसे राजनीति में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने इस पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल सोशल मीडिया बिना तथ्यों के ही फैसले सुनाने लगता है।
दरअसल, हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ‘Ask Me Anything’ सेशन आयोजित किया था। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वे बीजेपी जॉइन करने वाली हैं। इस पर प्रीति ने न सिर्फ स्पष्ट जवाब दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर बेवजह अफवाहें फैलाने वालों को भी करारा जवाब देते हुए जागरूकता की सलाह दी।
BJP जॉइन करने पर रखी बात
एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा – ‘सोशल मीडिया पर लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि आजकल हर कोई बेहद जजमेंटल हो गया है।‘ आगे प्रीति ने कहा – ‘जैसा कि मैंने पहले भी स्पष्ट किया है, मेरा मंदिर या महाकुंभ जाना, और अपने धर्म व पहचान पर गर्व करना, इसका मतलब यह नहीं कि मैं राजनीति में आ रही हूं या बीजेपी जॉइन कर रही हूं।
हुआ देश की असल अहमियत का एहसास
भारत को लेकर अपनी भावना व्यक्त करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा – ‘जबसे मैं भारत से बाहर रहने लगी हूं, तबसे मुझे अपने देश की असली कीमत और महत्व का गहराईसे एहसास हुआ है। अब मैं भी, हर भारतीय की तरह, अपने देश और उससे जुड़ी हर एक चीज की बेहद सराहना करती हूं।‘