Table of Contents
जरीन खान खुशी मुखर्जी विवाद : खुशी मुखर्जी का जरीन खान को करारा जवाब, बोलीं– “अगर फिल्मों में भी उतना एक्सप्रेशन देतीं तो बन जातीं अच्छी एक्ट्रेस” स्प्लिट्सविला सीज़न 10 की कंटेस्टेंट खुशी मुखर्जी हाल ही में अपने छोटे कपड़ों को लेकर चर्चा में आ गई थीं। इसी बीच एक्ट्रेस जरीन खान ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर तंज कसा था। अब खुशी ने भी बिना देर किए जरीन की एक्टिंग पर कटाक्ष करते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जरीन उतना ही एक्सप्रेशन फिल्मों में देतीं, जितना रील्स में दे रही हैं, तो शायद आज एक बेहतरीन एक्ट्रेस होतीं।
सोशल मीडिया पर आजकल कई एक्ट्रेसेज़ और मॉडल्स अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, और खुशी मुखर्जी भी उनमें से एक हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बेहद छोटी ड्रेस पहनी थी। इस लुक को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इसी पर सलमान खान की को–स्टार रही जरीन खान ने भी टिप्पणी कर दी थी।
फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में खुशी ने जरीन की बातों का जवाब देते हुए कहा,
“शायद अगर वो अपनी फिल्मों में भी उतना एक्सप्रेशन दे देतीं, जितना अब रील्स में दे रही हैं, तो दीपिका पादुकोण के बाद उनका ही नाम आता।”
जरीन खान खुशी मुखर्जी विवाद : जरीन खान ने खुशी पर कसा तंज
हाल ही में जब जरीन खान की नजर खुशी मुखर्जी के वीडियो पर पड़ी, तो उन्होंने रिएक्ट करते हुए एक वीडियो में कहा—अगर छिपाना था, तो इतनी छोटी स्कर्ट पहनने की क्या जरूरत थी? और अगर दिखाना था, तो बार–बार खींचकर क्यों छिपा रही हो? आजकल का समय वाकई काफी कन्फ्यूजिंग है।
जरूर पढ़े :- कैसे बनीं अंतरा बिस्वास से मोनालिसा? जानिए नाम बदलने की वजह
सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर खुशी
जब खुशी मुखर्जी से जरीन खान के वीडियो पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्हें एक्ट्रेस की बातें बिल्कुल पसंद नहीं आईं। इसी वजह से खुशी ने जरीन की एक्टिंग पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स जरीन की बातों से सहमति जता रहे हैं और खुशी को उनकी इज्जत करने की सलाह दे रहे हैं। गौरतलब है कि खुशी अक्सर अपने छोटे कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।