Table of Contents
Ritesh Pandey Bhojpuri Devi Geet : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में देवी गीतों की धूम मच गई है। इसी कड़ी में रितेश पांडे का नया देवी गीत ‘माई आ गईली’ रिलीज़ हो चुका है, जिसे 18 सितंबर को यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। यह इस साल का उनका पहला देवी गीत है।
22 सितंबर से देशभर में नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है और इसी अवसर पर यह गीत भक्तों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में रितेश पांडे मां दुर्गा की भक्ति में झूमते–नाचते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने काफी पहले ही इस गाने की घोषणा कर दी थी और रिलीज़ से पहले इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस से आशीर्वाद और प्यार बनाए रखने की अपील की थी।
यह गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इसे खुद रितेश पांडे ने गाया है और वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस काजल केशरी भी नज़र आई हैं। दोनों की ऑन–स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दमदार बोल और भक्ति से भरपूर यह देवी गीत मां दुर्गा के भक्तों को जरूर भाएगा।
‘माई आ गईली’ देवी गीत के बोल और संगीत धर्मेंद्र चंचल ने दिए हैं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो का निर्देशन सोनू वर्मा ने किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी रौशन यादव ने संभाली है। रितेश पांडे का यह भक्ति गीत दर्शकों और भक्तों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। इसमें वह खास भक्ति की ऊर्जा और वाइब है, जिसे लोग नवरात्रि के दौरान महसूस करना चाहते हैं। यही वजह है कि त्योहार के इस मौसम में यह गीत काफी लोकप्रिय होने वाला है।
जरूर पढ़े :- Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल के पिता रवि मित्तल दिल्ली के टॉप रियल एस्टेट डेवलपर हैं?
रितेश पांडे का पिछला रिलीज गाना
हैलो कौन’ और ‘लंदन से लाएंगे’ जैसे सुपरहिट भोजपुरी गाने देने वाले रितेश पांडे का पिछला सॉन्ग 15 सितंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने का टाइटल ‘हैलो बेबी’ है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस श्वेता शर्मा नजर आई हैं। इसे VYRL Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया था। रोमांटिक और एंटरटेनिंग अंदाज वाला यह गाना रितेश पांडे के हिट गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है और यूट्यूब पर फैंस से खूब प्यार पा रहा है।