Border 2 Sunny Deol : साल 1997 में रिलीज़ हुईबॉर्डरआज भी क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। पूरे 28 साल बाद सनी देओल एक बार फिर फौजी की वर्दी पहनकरबॉर्डर 2’ के साथ वापसी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का दमदार टीजर सामने आया, जिसमें सनी देओल के साथ एक बिल्कुल नई टीम नजर आई। जंग का मैदान वही है और दुश्मन भी एक बार फिर पाकिस्तान ही है, लेकिन इस बार 1997 वालीबॉर्डरकी पुरानी टीम दिखाई नहीं देती। ऐसे में सवाल उठता हैक्या आपको पता हैबॉर्डरके वो कौन से दो फौजी हैं, जो अब फिल्मों में खतरनाक विलेन बनकर तहलका मचा रहे हैं?

हैरां हूं इस कदर कि शबवस्ल भी मुझे,तू सामने है और तिरा इंतिजार है।जैसे ही सनी देओल कीबॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज हुआ, दिल में ढेरों एहसास उमड़ पड़ेकुछ मिला, कुछ छूट भी गया। वजह साफ है, इस बार सनी पाजी के साथ वो पुरानी टीम नहीं होगी, जो पहली फिल्म की असली जान थी। कहानी और किरदारों के बदलते ही मानो दिल भी कहीं पीछे अटक गया। मगर जिंदगी का दस्ते कदम बढ़ाते रहना ही नाम है। सनी देओल कीबॉर्डर 2’ अगले साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले रिलीज़ हुए दो मिनट के टीजर में सारे फौजी जंग के मैदान में डटे दिखते हैं। लेकिन आज चर्चा होगी 1997 कीबॉर्डरके उन दो फौजियों की, जो अब खूंखार विलेन बनकर पर्दे पर कहर बरपा रहे हैं। साल 2024-2025 में इन दोनों ने हीरो की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

साल 1997 में रिलीज़ हुईबॉर्डर’ 10 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 66.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। अब इसके सीक्वल से उम्मीदें आसमान छू रही हैं। क्या सनी पाजी इस बार 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएंगे? यही सवाल हर किसी के मन में है। पहलीबॉर्डरमें सनी देओल के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सुदेश बैरी और पुनीत इस्सर जैसे सितारे थे, जिन्होंने जंग के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जीत हासिल की और दर्शकों का दिल भी जीता। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब वही चेहरे फौजी से ज्यादा विलेन बनकर अपना भौकाल दिखा रहे हैं। आखिर कौन हैं वो दो कलाकार?

Border 2 Sunny Deol : बॉर्डरके फौजी विलेन बनकर मचा रहे धूम

इन दिनों जिस विलेन की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वो हैं अक्षय खन्ना। साल 2025 की शुरुआत से ही वह सुर्खियों में बने हुए हैं। खास बात ये है कि अक्षय खन्ना कभी सनी देओल की फिल्मबॉर्डरका हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान का दमदार किरदार निभाया था और खूब सराहना बटोरी थी। उसी फिल्म में जैकी श्रॉफ ने विंग कमांडर एंडी बाजवा की भूमिका निभाई थी। अब वक्त बदल चुका हैआज अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ दोनों ही फिल्मों में खलनायक बनकर अपना जबरदस्त असर छोड़ रहे हैं। साल 2024 ही नहीं, 2025 में भी इनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है।

जैकी श्रॉफ

1. सिंघम अगेन:

साल 2024 की दिवाली पर अजय देवगन की फिल्मसिंघम अगेनसिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, जिसका सीधा मुकाबला कार्तिक आर्यन कीभूल भुलैया 3’ से हुआ। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने उमर हाफिज का रोल निभाया था। भले ही फिल्म कमाई के मामले में कोई बड़ा कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन जब स्क्रीन पर अजय देवगन और जैकी श्रॉफ आमनेसामने आए, तो वही सीन्स सबसे ज़्यादा दमदार साबित हुए। 68 साल की उम्र में भी जैकी श्रॉफ का स्वैग और एनर्जी देखते ही बनती है।

2. बेबी जॉन:

वरुण धवन स्टाररबेबी जॉनदिसंबर 2024 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह फ्लॉप रही हो, लेकिन बब्बर शेर उर्फ नानाजी के किरदार में जैकी श्रॉफ ने दर्शकों को चौंका दिया। अपने बेटे को बचाने के लिए वह वरुण धवन से भिड़ते नज़र आए और जबरदस्त एक्शन के साथ खूनखराबे से भरपूर सीन दिए। हालांकि, इन दोनों फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद जैकी श्रॉफ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

अक्षय खन्ना

1. छावा:

साल की शुरुआत में विकी कौशल की फिल्मछावारिलीज़ हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगज़ेब के किरदार में एंट्री ली थी, जहां उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल हो गया था। हालांकि, उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आए विकी कौशल को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। यह कैमियो इतना शानदार रहा कि हर तरफ उसी की चर्चा होती रही।

2. धुरंधर:

आदित्य धर के निर्देशन में बनीधुरंधरलगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ के 13 दिनों में ही फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म में रहमान डकैत के रूप में अक्षय खन्ना ने ऐसा जलवा बिखेरा है कि हर जगह सिर्फ उन्हीं का नाम गूंज रहा है। उनकी अदाकारी के साथसाथ स्टाइल और डांस भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। भले ही फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हों, लेकिन संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे खतरनाक किरदार भी अक्षय खन्ना के असर के आगे फीके पड़ते नजर आए।