Yo Yo Honey Singh gets a final warning to Court in Domestic Violence case: घरेलू हिंसा मामले में बुरे फंसे बॉलीवुड के सिंगर और रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बॉलीवुड फिल्म सिंगर पर उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने घरेलू हिंसा और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद हनी सिंह का ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। घरेलू हिंसा मामले में बुरी तरह फंसे हनी सिंह के केस की सुनवाई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में चल रही हैं। जहां अदालत के आदेश के बावजूद हनी सिंह लगातार दूसरी बार नहीं पेश हुए हैं। हनी सिंह के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुव्किल बुखार होने की वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो पाए हैं। जिस पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है।

Table of Contents

सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह के वकीलों को कोर्ट ने तल्ख शब्दों में अगली सुनवाई पर उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी देते हुए कहा, ‘कानून से ऊपर कोई नहीं है।’ कोर्ट ने हनी सिंह के वकीलों की दलील पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सिंगर ने अभी तक न्यायालय में अपनी कमाई का एफिडेविड तक पेश नहीं किया है। उन्होंने अपने बैंक अकाउंट और आईटीआर तक की जानकारी मुहैया नहीं कराई है। कोर्ट ने इसके आगे हनी सिंह को 3 सितंबर के दिन कोर्ट में दोपहर 12.30 बजे तक पेश होने का आदेश दिया है।

Read Also : केबीसी में जीते 5 करोड़ फिर हुए कंगाल, ये है सुशील कुमार की दुखभरी दास्तान

बता दें कि हनी सिंह ने अपने बचपन की दोस्त शालिनी सिंह (Shalini Singh) के साथ रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। ये दोनों अक्सर खुले तौर पर अपने प्यार का इजहार करते नहीं थकते थे। शालिनी सिंह ने हनी सिंह के बुरे वक्त में भी उनका साथ नहीं छोड़ा था। हनी सिंह के डिप्रेशन के दौर में शालिनी सिंह मजबूती से अपने पति के साथ बनी रहीं और उन्हें दोबारा कमबैक करने में मदद की थी। हनी सिंह ने साल 2011 में शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने सिंगर के बुरे बर्ताव के बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।

Source : bollywoodlife.com/hi/news-gossip/yo-yo-honey-singh-gets-final-warning-to-court-in-domestic-violence-case-latest-bollywood-gossips-and-news-1903453/