Table of Contents
किस्मत मेहनत करने वालों का साथ देती है। इसका जीता जागता उदाहरण पंकज त्रिपाठी है। जिन्होंने मुंबई में संघर्ष के बाद मुकाम हासिल किया है।
पंकज आज बॉलीवुड में जाना-पहचाना नाम है। उनकी फैन फॉलोइंग है।लेकिन उनकी असली काबिलियत को तब पहचान मिली जब वो वेब सीरीज में शानदार एक्टर बनकर उभरे।
वेब सीरीज ने दिया नया मुकाम
वैसे तो पंकज ने कई फिल्में की है। जिसमे से सबसे सफलतम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और न्यूटन थी। इससे पहले वो रन ,ओमकारा , अग्निपथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।लेकिन किसी ने उतना उन्हें नोटिस नहीं किया।
इसके बाद पंकज ने वेब सीरीज में काम करना शुरु किया। जिसमे से सैक्रेड गेम्स और फिर मिर्जापुर में तो उन्होंने सारी महफिल लूट ली। वेब सीरीज के बाद उनकी जितनी भी फिल्में आई दर्शकों ने उन्हें हाथों हाथ लिया।

पंकज त्रिपाठी मेहनत से घूमा किस्मत का पहिया जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
कैसा है फिल्मी कैरियर
पंकज ने 2004 में रन और ओमकारा जैसी फिल्मों में काम करके अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। पंकज अब तक 60 फिल्मों में काम कर चुके हैं। साथ ही साथ कई टीवी शो में भी वो जलवा बिखेर चुके हैं। सोशल मीडिया में भी पंकज एक्टिव रहते हैं। न्यूटन फिल्म के लिए, त्रिपाठी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
Read Also : पेरिस जीतने के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन दुबई में सुर्खियों में हैं।
कितनी संपत्ति के है मालिक
पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति 5.5 मिलियन डॉलर आंकी गई है। यह भारतीय करेंसी में लगभग 40 करोड़ के आसपास है। पंकज त्रिपाठी की कमाई का सबसे मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्में ही हैं ।