स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ ना कुछ मतलब जरुर होता है। कोई स्वप्न आपको बहुत ही खास संकेत देने वाला होता है। वहीं कुछ सपनों का हमारे वास्तविक जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। भले ही विज्ञान इसे माने या ना माने। जरुरी नहीं के हमें सपना से सिर्फ शुभ संकेत ही प्राप्त हो कभी हम पर आने वाली विप्तियों का भी संकेत देता है। हर सपना उस व्यक्ति विशेष पर शुभ या अशुभ प्रभाव डालता है, लेकिन कौन सा सपना शुभ है और कौन सा नहीं इसी की जानकारी हमें स्वप्न शास्त्र के माध्यम से ही प्राप्त होती है।

आज सपनों की कड़ी में हम आपको स्वप्न में भगवान शिव और अन्य देवताओं के स्वप्न में आने पर मिलने वाले संकेतों के बारे में बताएंगे।आइए जानते हैं इस संकेतों के बारे में….

1. सपने में शिवलिंग का दिखना
shivi
जिस किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में शिवलिंग दिखने का संकेत उसके पुर्वजन्म के बारे में बताता है कि उक्त व्यक्ति पूर्वजन्म में शिव जी का भक्त था और व्यक्ति ने अपने कर्मों के अनुसार सुख-दुख पा लिए हैं। सपने में शिवजी का दिखना आपकी सभी समस्याओं के अंत का संकेत देता है। वहीं इस समय से आपकी उन्नति का समय शुरु होने वाला होता है।

2. सपने में श्री कृष्ण को देखना

shree-krishna
यदि आपको सपने में भगवान श्री कृष्ण दिखाई देते हैं तो यह आपके प्रेम संबंध के बारे में कुछ दर्शाता है। इस स्वप्न के माध्यम से आपको ईशारा मिलता है की आपके प्रेम संबंध सफलता की और अग्रसर हैं।

3. सपने में श्री राम का दिखना

rama
सपने में किसी भी व्यक्ति को यदि श्री राम दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ होता है की व्यक्ति की उन्नति निश्चित है वहीं उसकी तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले होते हैं। श्री राम का स्वप्न में दिखना भविष्य में होने वाली आपकी सफलता को ओर भी ईशारा करता है।

4. यदि हों बजरंगबली के दर्शन

Hanumanji
यदि रात को आपके सपने में हनुमानजी आएं तो आपके शत्रुओं का नाश होना तय है।

5. सपने में मां लक्ष्मी का दिखना

lakshmi
सपने में मां लक्ष्मी का दिखना बहुत शुभ होता है। सपने में नाता लक्ष्मी का दिखना इस बात का संकेत देता है की आपका रुका हुआ धन मिलने वाला है। व्यापार में बड़े मुनाफे का भी संकेत देता है।

6. मां सरस्वती दिखेंगी तो होगा ये

saraswati-
यदि विद्या की देवी मां सरस्वती आपको सपने में दिखती हैं तो यह आपके सुखद भविष्य का संकेत है। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। ज्ञान और विद्या से आप खूब कामयाब होंगे।

7. सपने में मां दुर्गा को दिखना

durga
जिस किसी व्यक्ति के सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है की उक्त व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य का पुराना रोग दूर जल्द ही दूर होने वाला है।

8. भगवान विष्णु के दर्शन होने पर

vishnu
लक्ष्मीपति भगवान विष्णु सफलता के प्रतिक माने जाते हैं। इसलिए सपने में इनका आना यानी सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक देना चाह रही है।

Source: dailyhunt.in

Your Comments