झाइयों के घरेलू उपाय : महिलाओं की आम स्किन समस्या झाइयां महिलाओं के चेहरे पर एक आम समस्या बन चुकी हैं। अधिकतर महिलाएं इससे परेशान रहती हैं। गाल, नाक और माथे पर काले निशान दिखने में आकर्षक नहीं लगते और पूरे लुक को प्रभावित करते हैं। अगर आप भी इससे जूझ रही हैं तो हम आपके लिए कुछ असरदार उपाय लेकर आए हैं।
Table of Contents
झाइयों के घरेलू उपाय : Skincare Tips
अनहेल्दी खानपान और बिजी लाइफस्टाइल के कारण कई महिलाएं अपनी स्किन का सही ध्यान नहीं रख पाती हैं। इसका परिणाम कई तरह की स्किन समस्याओं के रूप में सामने आता है, जिनमें झाइयां सबसे आम हैं। पहले यह समस्या मुख्य रूप से 40 प्लस महिलाओं में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र की महिलाओं को भी झाइयां होने लगी हैं। ये चेहरे पर कालापन छोड़ती हैं और स्किन को थकी हुई या जली हुई लगने देती हैं, जिससे पूरे चेहरे का लुक प्रभावित होता है।
झाइयों के कारण
झाइयां कई कारणों से हो सकती हैं, जैसे बहुत ज्यादा धूप में रहना, हार्मोनल असंतुलन या किसी स्किन प्रोडक्ट का साइड इफेक्ट। हालांकि मार्केट में कई क्रीम और लोशन उपलब्ध हैं, जो झाइयों को कम करने का दावा करते हैं, लेकिन ये हर स्किन टाइप पर प्रभावी नहीं होते। ऐसे में घरेलू नुस्खे भी मददगार साबित हो सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जो झाइयों से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
आलू का रस है असरदार
आलू का रस झाइयों को कम करने में मददगार हो सकता है। इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो चेहरे पर हुए काले निशानों को हल्का करने में सहायक हैं। इसके अलावा, आलू में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को ब्राइट और रंगत में निखार देने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस आलू का रस निकालें और कॉटन पैड की मदद से इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
पपीता का फेस पैक आ सकता है काम
पपीता सिर्फ पेट के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कई महिलाएं झाइयों को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। पपीते में पपेन एंजाइम होता है, जो नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से डेड स्किन हटती है और दाग–धब्बे और झाइयां हल्की दिखाई देने लगती हैं। पपीते को मैश कर लें और सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
मसूर की दाल भी है लाभकारी
मसूर की दाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं। मसूर की दाल का फेस पैक चेहरे पर लगाने से झाइयां धीरे–धीरे कम हो सकती हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स त्वचा की रंगत को समान बनाने में मदद करते हैं। फेस पैक बनाने के लिए मसूर दाल का पेस्ट, दूध, शहद और दही को अच्छी तरह मिलाएं और इसे सीधे चेहरे पर लगाएं।
जायफल भी है असरदार
जायफल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी–इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। झाइयां कम करने के लिए आप जायफल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए जायफल को पीसकर पाउडर बना लें और दूध, शहद या दही के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह तरीका झाइयों को कम करने के लिए बेहद असरदार माना जाता है।