फेस पैक और फेस मास्क में अंतर : फेस मास्क और फेस पैक दोनों ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। हालांकि ज़्यादातर लोग यह नहीं जानते कि ये दोनों एक जैसे नहीं होते। इस लेख में हम बताएंगे कि फेस मास्क और फेस पैक में क्या अंतर होता है और इन्हें लगाने से स्किन को कौनकौन से फायदे मिलते हैं।

आजकल स्किन केयर हर उम्र के लोगों के लिए ज़रूरी हो गया है। लोग चेहरे की चमक बढ़ाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए तरहतरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें फेस पैक और फेस मास्क सबसे आम हैं। नाम सुनने में ये दोनों भले ही एक जैसे लगें, लेकिन इनका उपयोग, बनावट और स्किन पर असर पूरी तरह अलग होता है।

फेस पैक और फेस मास्क का टेक्सचर अलग होता है और इन्हें लगाने का तरीका भी भिन्न होता है। इसके बावजूद, बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझ बैठते हैं। जबकि हकीकत यह है कि ये दोनों प्रोडक्ट्स अलगअलग स्किन प्रॉब्लम्स को टारगेट करते हैं और अपनीअपनी तरह से स्किन को फायदा पहुंचाते हैं।

फेस पैक क्या होता है?

फेस पैक आमतौर पर फलों या मिट्टी से तैयार किया गया गाढ़ा और क्रीमी पेस्ट होता है, जिसे चेहरे पर एक परत के रूप में लगाया जाता है और सूखने के बाद धो लिया जाता है। यह अधिकतर घरेलू प्राकृतिक चीज़ों जैसे मुल्तानी मिट्टी, चंदन, बेसन, हल्दी, गुलाब जल या कॉफी से तैयार किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्किन की गहराई से सफाई करना होता है, जिससे त्वचा ताजगी से भर जाती है।

फेस मास्क क्या होता है?

फेस मास्क एक पतली शीट होती है, जिसे त्वचा को निखारने वाले सीरम या सक्रिय लिक्विड इंग्रीडिएंट्स में भिगोया जाता है। इसे इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि यह आंखों और होठों को छोड़कर पूरे चेहरे को कवर कर ले। यह आमतौर पर पीलऑफ स्टाइल में इस्तेमाल होता है, यानी इसे पानी से नहीं धोया जाता, बल्कि त्वचा से हटाया जाता है। फेस मास्क विशेष रूप से ड्राई स्किन को नरम और मुलायम बनाने में मदद करता है।

फेस पैक और फेस मास्क के क्या हैं फायदे?

फेस पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है, जबकि फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट कर उसे ग्लोइंग बनाता है। फेस मास्क में हाइलूरोनिक एसिड, एलोवेरा और ग्लिसरीन जैसे मॉइस्चराइजिंग तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं। दूसरी ओर, फेस पैक में मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, चंदन, खीरा और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो एक्ने, पिंपल्स और टैनिंग जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होते हैं। जहां फेस मास्क सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है, वहीं फेस पैक खासतौर पर ऑयली स्किन के लिए अधिक लाभकारी होता है।

Your Comments