Biotin for Hair Growth :बायोटिन: बायोटिन विटामिन बी का एक आवश्यक हिस्सा है। इसकी कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है। इसी वजह से विशेषज्ञ इसके सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। लेकिन बायोटिन बालों की वृद्धि में कैसे मदद करता है? आइए इसे विशेषज्ञों से समझने की कोशिश करते हैं।

Biotin for Hair: बायोटिन, जिसे विटामिन बी7 या विटामिन एच के नाम से भी जाना जाता है, एक पानी में घुलने वाला आवश्यक विटामिन है जो बालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जिन लोगों में बायोटिन की कमी होती है, वे अक्सर बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। बालों की वृद्धि और मजबूती को बनाए रखने में बायोटिन की अहम भूमिका होती है।

जगत फार्मा की आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. परविंदर कौर के अनुसार, बायोटिन बालों, त्वचा और नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिन लोगों में बायोटिन की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या हो रही है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार बायोटिन सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए। आइए जानें कि बायोटिन बालों के लिए इतना जरूरी क्यों है।

क्यों जरूरी है बायोटिन

बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बनते हैं, और बायोटिन इसके उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके परिणामस्वरूप बाल मजबूत, घने और टूटने की संभावना कम हो जाती है। शरीर में बायोटिन की कमी होने पर बाल कमजोर और पतले हो सकते हैं। बायोटिन बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है और उन्हें झड़ने से बचाने में मदद करता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

विशेषज्ञों का कहना है कि बायोटिन बालों की वृद्धि को बढ़ावा देने में सहायक है। यह शरीर में केराटिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे बाल घने और मजबूत बनते हैं। बालों की चमक बढ़ाने में भी बायोटिन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जब स्कैल्प को पर्याप्त पोषण मिलता है, तो यह बालों की तेजी से बढ़ने में मदद करता है। साथ ही, बायोटिन स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक होता है।

सफेद होने से रोके

अक्सर देखा गया है कि बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। शोध के अनुसार, बायोटिन स्कैल्प में मेलेनिन उत्पादन करने वाली कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इससे बाल समय से पहले सफेद होने से बचते हैं और बायोटिन बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में भी सहायक होता है।

जरूर  पढ़े :-     ब्यूटी के लिए टी बैग्स: पफी आंखों, डल स्किन और बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक उपाय

बायोटिन रोज कितना खाएं

मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, प्रतिदिन 30 mcg बायोटिन का सेवन किया जा सकता है। अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज, अंडे की जर्दी, पालक, गोभी, गाय का दूध, मशरूम, चावल, सैल्मन मछली, गाजर और सेब जैसी चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

Your Comments