24 कैरेट गोल्ड रेट : Gold Rate Today: अक्षय तृतीया पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज देशभर में सोना खरीदना बेहद शुभ माना जा रहा है। इसी बीच सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट लोगों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है।

हालहीमेंजबसोनापहलीबार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा था, तब निवेशकों के बीच हलचल मच गई थी। लेकिन अब राहत की खबर ये है कि बुधवार, 30 अप्रैल को MCX पर सोने के दाम में करीब 0.5% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी लगभग 1% की कमी देखने को मिली है।

दिल्ली में इस समय 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,514 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,470 प्रति 10 ग्राम है।

त्योहार के इस खास दिन पर गिरती कीमतें सोना खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर बन सकती हैं।

भारत में आज सोने की कीमत

इस अक्षय तृतीया पर MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 30 अप्रैल को सुबह 10:38 बजे तक सोना 322 रुपए यानी 0.34% की गिरावट के साथ ₹95,270 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX पर 5 जून डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत पिछले बंद भाव ₹95,592 के मुकाबले नीचे गिरकर ₹95,353 प्रति 10 ग्राम पर हुई थी।

जरूर  पढ़े :-     शक्ति कपूर की 35 साल पुरानी भविष्यवाणी हुई सच, सोने की कीमत ₹1 लाख तक पहुंची

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,514 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना ₹95,470 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹87,661 और 24 कैरेट सोना ₹95,630 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,918 और 24 कैरेट की ₹95,910 प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹87,542 और 24 कैरेट सोना ₹95,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं नोएडा में 22 कैरेट सोना ₹87,560 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹95,520 प्रति 10 ग्राम की दर से उपलब्ध है।

Your Comments