QS Best Student Cities Ranking 2026 : दिल्ली बनी दुनिया का सबसे किफायती छात्र शहर, भारत के 3 और शहरों ने भी मारी बाज़ी QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2026 जारी कर दी गई है, जिसमें भारत की राजधानी दिल्ली ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया का सबसे किफायती छात्र शहर (Most Affordable Student City) बनने का गौरव प्राप्त किया है। खास बात यह है कि दिल्ली के साथ भारत के तीन अन्य प्रमुख शहर भी अफोर्डेबिलिटी के मामले में टॉप 20 में शामिल हुए हैं।

अक्सर दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों को शिक्षा के लिए महंगा माना जाता है, लेकिन QS की इस नई रिपोर्ट ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। इस रैंकिंग में दिल्ली और मुंबई जैसे शहर दुनिया के सबसे किफायती शहरों में शुमार हो गए हैं।

दूसरी ओर, सियोल (दक्षिण कोरिया की राजधानी) छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर बनकर उभरा है, जबकि टोक्यो दूसरे और लंदन तीसरे स्थान पर आ गया है। यानी टॉप-2 किफायती शहर एशिया से हैं।

यह रैंकिंग ग्लोबल हायर एजुकेशन एनालिस्ट Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा तैयार की जाती है, जिसमें शहरों का मूल्यांकन अफोर्डेबिलिटी, छात्र विविधता, विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता, और ग्रेजुएशन के बाद करियर अवसरों जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों पर किया जाता है।

QS Best Student Cities Ranking 2026 : भारतीय शहरों ने लहराया परचम

इस वर्ष की QS रैंकिंग की सबसे खास बात यह रही कि कई भारतीय शहरों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। रैंकिंग में शामिल सभी चार भारतीय शहरों ने अपनी स्थिति में सुधार किया है, जो वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है। इन शहरों ने खासतौर पर अफोर्डेबिलिटी, वर्कफोर्स से मेल खाते अवसर और छात्रों के समग्र अनुभव के लिहाज़ से उल्लेखनीय प्रगति की है। इनमें दिल्ली ने तो एक असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए सबसे किफायती छात्र शहर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

दिल्ली सबसे किफायती स्टूडेंट सिटी

QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2026 के अनुसार, दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती छात्र शहर घोषित किया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि अब दिल्ली को वैश्विक स्तर पर शिक्षा के लिए सबसे कम खर्च वाला विकल्प माना जा रहा है। अफोर्डेबिलिटी कैटेगरी में दिल्ली को 96.5 का प्रभावशाली स्कोर प्राप्त हुआ है, जो यहां की कम ट्यूशन फीस और जीवनयापन की कम लागत को दर्शाता है। यही वजह है कि दिल्ली, सीमित बजट में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की तलाश कर रहे छात्रों के लिए एक बेहद आकर्षक डेस्टिनेशन बन गई है।

ग्लोबली कितने नंबर पर दिल्लीमुंबई?

अगर वैश्विक स्तर पर नजर डालें तो इस साल की QS रैंकिंग में मुंबई 98वें स्थान पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 15 पायदान का बड़ा उछाल है। वहीं, दिल्ली ने भी 7 स्थानों की छलांग लगाते हुए 104वां स्थान हासिल किया है इसके अलावा, बेंगलुरु ने 22 स्थान ऊपर चढ़कर 108वां रैंक हासिल किया है, जबकि चेन्नई 128वें स्थान पर है। यानी भारत के ये चारों प्रमुख शहर टॉप-150 की लिस्ट में शामिल हैं।

खास बात यह है कि अफोर्डेबिलिटी के मामले में ये सभी भारतीय शहर वैश्विक स्तर पर टॉप-20 में आते हैं। वहीं, एम्प्लॉयर एक्टिविटी यानी नौकरी के अवसरों के लिहाज़ से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली टॉप-60 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं

Your Comments