Singham Again: अजय देवगन इन दिनोंसिंघम अगेनको लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का भी कैमियो है। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए रोहित शेट्टी ने 5 खास बातों का विशेष ध्यान रखा है।

10 साल बाद रोहित शेट्टी नेसिंघमफ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट बनाया है। अजय देवगन कीसिंघम अगेनको बनाने में इतना लंबा समय लेने के पीछे रोहित शेट्टी के कई कारण रहे होंगे। इस दौरान, उन्होंने कॉप यूनिवर्स को विस्तार देने पर काम किया औरसिम्बातथासूर्यवंशीजैसी फिल्में रिलीज कीं।सिंघम अगेनने दिवाली पर शानदार शुरुआत की। अजय देवगन की फिल्म का मुकाबलाभूल भुलैया 3’ से हुआ, और कड़ी टक्कर के बावजूदसिंघम अगेनने पहले दिन ही बाजी मार ली।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी नेसिंघम अगेनको हिट बनाने के लिए 5 महत्वपूर्ण पहलुओं पर खास ध्यान दिया है। उनकी योजना यह दिखाती है कि डायरेक्टर ने इसके लिए कितनी मेहनत की है। रोहित ने न केवल अपने टैलेंट बल्कि अपनी रणनीति का भी भरपूर इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैंसिंघम अगेनसे जुड़ी वे 5 बातें, जो अजय देवगन के लिए एक बड़ी सफलता साबित हो सकती हैं।

सिंघम अगेनकी वो 5 बातें, जो फिल्म को हिट बना सकती हैं

10 साल बादसिंघमफ्रेंचाइजी की वापसी – ‘सिंघमफ्रेंचाइजी के पहले दोनों पार्ट्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप ड्रामा फिल्मों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साल 2014 मेंसिंघम रिटर्न्सरिलीज हुई थी, जिसके बाद अगला पार्ट लाने में रोहित को 10 साल लग गए। इस दौरान उन्होंनेसिम्बाऔरसूर्यवंशीबनाकर इसे एक कॉप यूनिवर्स का रूप दे दिया। इसी कारण, ‘सिंघम अगेनके प्रति दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था।

फिल्म में बड़े सितारों के कैमियोअजय देवगनसिंघम अगेनमें लीड रोल में हैं, लेकिन रोहित शेट्टी ने दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए कई बड़े सितारों के फैन बेस का सहारा लिया है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के कैमियो ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। खासकर दीपिकारणवीर की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे। इन सभी सितारों के फैंस का समर्थन फिल्म को निश्चित रूप से मिलेगा।

फिल्म में सभी स्टार्स के एक्शन सीनचाहे एक्टर हों या एक्ट्रेस, रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स के हर किरदार से स्टंट करवाए हैं। अजय देवगन से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से अक्षय कुमार तक, सभी को एक्शन में देखा गया है। इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका एक्शन है, और टाइगर श्रॉफ के एक्शन ने भी सभी को खूब प्रभावित किया है।

दिवाली के मौके पर फिल्म की रिलीज – दिवाली पर आमतौर पर सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे अपनी फिल्में रिलीज करते हैं, लेकिन इस साल न तो सलमान आए और न ही शाहरुख। ऐसे में दिवाली का यह खास मौकासिंघम अगेनके हिस्से में आ गया। दिवाली के आसपास कई छुट्टियां होती हैं, और लोग इस समय परिवार के साथ फिल्म देखने का आनंद लेते हैं।

जरूर पढ़े :-    क्या आ रही है भूल भुलैया 4? कार्तिक आर्यन ने दिया बड़ा संकेत

सिंघम अगेनकी कहानी का रामायण से कनेक्शन अजय देवगन की फिल्म की शुरुआत में ही रामायण की झलक मिलती है। मेकर्स ने भी स्पष्ट किया है किसिंघम अगेनकी कहानी रामायण से प्रेरित है। दिवाली के समय पर रिलीज और रामायण से जुड़े इस कनेक्शन ने दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित किया है। हम सभी जानते हैं कि राम जी के वनवास से लौटने पर अयोध्या में दिवाली मनाई गई थी।