अमिताभ बच्चन X पोस्ट : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज भी अपने काम से इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं। 82 साल की उम्र में भी उनकी लोकप्रियता और शोहरत हर कलाकार का सपना है, जो बहुत कम लोगों को हासिल होती है। देश के प्रति उनका प्यार और समर्पण हमेशा से साफ झलकता है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में भारतीय सेना के वीरों की बहादुरी और समर्पण की सराहना की।

अमिताभ बच्चन एक्स (ट्विटर) पर बेहद सक्रिय रहते हैं और लगभग हर दिन अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने हमारे वीर जवानों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया।

अपनी जान कुर्बान कर देते हैं ये वीर

अपने पोस्ट में अमिताभ ने लिखाहमारी सेनाओं की ताकत के बारे में आपने सुना होगा। आपने उन बहादुर सैनिकों की कहानियां पढ़ी और सुनी होंगी, जो हम सबकी सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं। आपने उन बख्तरबंद युद्धपोतों के बारे में जाना होगा, जो हमारी रक्षा के लिए लड़ते हैं ताकि हम चैन की नींद सो सकें। हमारे जांबाज़ जवानों के साहस और दृढ़ संकल्प को देख हम गर्व महसूस करते हैं। और फिर हम घर लौटकर आराम से सो जाते हैं, जबकि वे हमारी शांति और अस्तित्व के लिए लगातार संघर्ष कर रहे होते हैं।

मैंने जाना है, मुझे गर्व है

अमिताभ ने आगे लिखाजब आप अपने घर लौटते हैं, तब आपको हमारी लड़ाकू सेनाओं के वीर पुरुषों और महिलाओं की याद आती है। उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है। आज का दिन मेरे लिए सीखों से भरा रहा। मैंने बहुत कुछ जाना, बहुत कुछ सीखा, मुझे गर्व महसूस हुआऔर कुछ बातें ऐसी भी हैं, जो गुप्त रहनी चाहिए। मैं भारत का नागरिक होने के नाते उन सभी वीरों के प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता हूं, जो हमारे लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। भारत माता की जय।

Your Comments