अमरेश महाजन मौत : हिमाचल प्रदेश के चंबा में रामलीला के दौरान कलाकार की स्टेज पर मौत हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रामलीला के मंचन के दौरान एक दुखद घटना घटी। राजा दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार स्टेज पर ही असामयिक निधन का शिकार हो गए। वे पिछले 40 सालों से रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे थे। घटना के समय वे संवाद बोल रहे थे, तभी उनकी सांसें रुक गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई।

देशभर में नवरात्रि के दौरान शक्ति की पूजा और गरबा जैसे आयोजन धूमधाम से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चंबा के चौगान मैदान में भी रामलीला क्लब चंबा की ओर से हर साल की तरह इस बार रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन रामलीला के दौरान राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार की मृत्यु से माहौल शोक में बदल गया। यह दृश्य देख हर कोई स्तब्ध रह गया, और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मृतक कलाकार का नाम अमरेश महाजन था, जिन्हेंशिबूके नाम से भी जाना जाता था। वह 73 साल के थे और रामायण की आत्मा कहे जाने वाले कलाकार थे। अमरेश महाजन न केवल राजा दशरथ बल्कि रावण का किरदार भी निभाते थे। अपने अभिनय से वे दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते थे। उनके निधन के बाद रामलीला क्लब ने रामलीला स्थगित कर दी है और अमरेश महाजन के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

स्टेज पर आया हार्ट अटैक

वायरल वीडियो में अमरेश महाजन कुछ कलाकारों के साथ मंच पर बैठे नजर आते हैं। उन्हें स्टेज के बीच में बैठकर अपने हिस्से के संवाद बोलते देखा जा सकता है। अचानक वे पास बैठे किसी कलाकार की तरफ झुकते हैं, और उन्हें हार्ट अटैक आता है। इस दौरान मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक स्थिति को समझ नहीं पाते। जैसे ही अमरेश पूरी तरह से बेहोश हो जाते हैं, कुछ लोग दौड़ते हुए उनकी मदद के लिए आते हैं और स्टेज पर अफरातफरी मच जाती है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात साढ़े आठ बजे हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जरूर  पढ़े :-   Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल के पिता रवि मित्तल दिल्ली के टॉप रियल एस्टेट डेवलपर हैं?

40 साल से निभा रहे थे दशरथ का किरदार

अमरेश महाजन चंबा की रामलीला का एक अविभाज्य हिस्सा थे। पिछले 40 वर्षों से वे रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे थे। रामलीला क्लब चंबा के सदस्य सुदेश महाजन ने कहा, “यह अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। अमरेश जी केवल एक कलाकार नहीं थे, बल्कि रामलीला की आत्मा थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Your Comments