Big Fight In Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच हुई हाथापाई के बाद बिग बॉस में एक बार फिर दो कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. शुक्र है रणवीर शौरी का, जो समय पर बीच में आ गए, नहीं तो विशाल पांडे की तरह एल्विश यादव के दोस्त की भी इस शो में काफी पिटाई होती.
Table of Contents
बिग बॉस ओटीटी में इस हफ्ते सीजन का दूसरा सबसे बड़ा झगड़ा देखने को मिला। यह झगड़ा एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया और मशहूर टीवी एक्टर साई केतन राव के बीच हुआ। इससे पहले, कंटेस्टेंट अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच बिग बॉस के घर में एक बड़ा झगड़ा हुआ था। दरअसल, विशाल ने अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं थीं जिससे अरमान काफी गुस्से में आ गए और उन्होंने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। लेकिन लव कटारिया और साई के बीच हुई लड़ाई पूरी तरह से अलग थी।
दरअसल, ‘हेड ऑफ द हाउस’ टास्क के दौरान, जब साई केतन राव और लव कटारिया बाकी घरवालों के साथ लिविंग एरिया में बैठे थे, तो अचानक दोनों के बीच बहस छिड़ गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि लव कटारिया ने साई को गाली दे दी। लव के मुंह से गाली सुनकर साई अपना आपा खो बैठे और लव को मारने के लिए उनकी तरफ बढ़े।
जरूर पढ़े:- Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को थप्पड़ मारने के बाद भी घर से बाहर नहीं हुए अरमान मलिक
साई को लव की तरफ तेजी से बढ़ता देख रणवीर शौरी तुरंत दोनों के बीच आ गए और पूरी ताकत से साई को पीछे कर दिया। लेकिन साई का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वह फिर से कटारिया को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन अरमान मलिक और बाकी घरवालों ने उन्हें नियंत्रित किया।
अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाए साई
दरअसल, साई अपनी मां के बहुत करीब हैं। बचपन में जब उनके पिता ने उन्हें छोड़ दिया था, तब उनकी मां ने ही उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया था। इसी वजह से वह अपनी मां के बारे में गलत बातें बर्दाश्त नहीं कर सकते। लव कटारिया ने साई की इस दुखती रग पर हाथ रख दिया और मां को लेकर कुछ अपशब्द कहे, जिससे साई अपना आपा खो बैठे। इस लड़ाई में उन्होंने बिग बॉस के घर की कुछ कुर्सियां भी तोड़ दीं, लेकिन सभी घरवालों ने मिलकर उन्हें शांत किया।