Bigg Boss 19 : बिग बॉस के घर में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। सलमान खान के इस शो की इस सीजन में सफलता को देखते हुए कई सेलिब्रिटी इसे जॉइन करने के लिए उत्साहित हैं। अब खबर है कि अभिषेक बजाज की एक्स–वाइफ आकांक्षा जिंदल को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री मिलने की संभावना है।
Table of Contents
बिग बॉस 19 का घर और हंगामा—दोनों हमेशा साथ चलते हैं। इस सीजन के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक अभिषेक बजाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। घर में उन्हें कभी रोते और कभी गुस्सा करते देखा गया है। अब उनकी पुरानी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा नाम शो में एंट्री ले सकता है।
बिग बॉस में आ सकती हैं अभिषेक की वाइफ
सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स ने अभिषेक बजाज की एक्स–वाइफ आकांक्षा जिंदल को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। दरअसल, अभिषेक और आकांक्षा लगभग 6 साल पहले अलग हो गए थे।
क्यों टूटा अभिषेक का दो साल का रिश्ता?
अभिषेक बजाज ने अपनी बचपन की दोस्त आकांक्षा जिंदल से 2017 में शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ दो साल (2019) तक चला और इसके बाद दोनों अलग हो गए। अभिषेक के शो में एंट्री के बाद से ही उनके तलाक की बातें सुर्खियों में रही हैं, और अब आकांक्षा के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आने की खबर ने फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
एक्स–वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप
आकांक्षा जिंदल ने हाल ही में अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं। उन्होंने अभिषेक पर धोखा देने (चीटिंग) का गंभीर आरोप लगाया है। आकांक्षा ने दावा किया कि उनके पास अभिषेक के कथित कई अफेयर्स के स्क्रीनशॉट और सबूत मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने अभिषेक को भी दिखाया था। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद अभिषेक उन्हें बहुत नियंत्रित करते थे और उन पर कई पाबंदियां लगाते थे। आकांक्षा ने यह भी कहा कि जब भी वे कोई सवाल करती थीं, तो अभिषेक खुद को पीड़ित (विक्टिम) के रूप में प्रस्तुत करते थे।
जरूर पढ़े :- Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल के पिता रवि मित्तल दिल्ली के टॉप रियल एस्टेट डेवलपर हैं?
बिग बॉस में आना चाहती हैं आकांक्षा
आकांक्षा भी सलमान खान के शो में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन उनका कहना है कि अगर वे ‘बिग बॉस’ में जाएंगी, तो केवल अभिषेक की ‘एक्स–वाइफ’ के रूप में नहीं जानी जाएंगी। वे इस शो में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आकांक्षा सच में बिग बॉस के घर में कदम रखेंगी या यह केवल एक पब्लिसिटी स्टंट है।