Bigg Boss 19 : बिग बॉस के घर में हर सीजन कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स आते हैं, जो अपने खेल से ज्यादा विवादित बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार तान्या मित्तल भी इसी वजह से चर्चा में हैं। तान्या अपने बड़ेबड़े दावों की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके बारे में सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में उनका एक पुराना पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें उनके पिता के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल इस समय बिग बॉस 19 के घर में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। हर कंटेस्टेंट उनकी बड़ीबड़ी बातें लेकर बात करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या लगातार अपने ग्लैमरस दावों के चलते सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर उनकी लगातार ट्रोलिंग भी हो रही है। यूजर्स उनके दावों को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। तान्या खुद को एक सफल बिजनेस वूमेन बताती हैं, लेकिन उनके फैमिली बैकग्राउंड और उनके दावों पर सवाल उठते रहते हैं।

तान्या ने बिग बॉस के घर में दावा किया कि उनका परिवार ग्वालियर में काफी नामी और प्रतिष्ठित है। उन्होंने बताया कि उनका घर शो के सेट से भी बड़ा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुरैना और ग्वालियर में फैक्ट्रियां उनके परिवार की प्रॉपर्टी का हिस्सा हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तान्या की फैक्ट्री का दौरा किया गया, तो वह उतनी बड़ी नहीं पाई गई जितना उन्होंने दावा किया था।

Bigg Boss 19 : क्या है तान्या मित्तल के पिता के नाम का सच?

बीते दिनों सोशल मीडिया पर तान्या का एक पुराना पोस्ट खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनके पिता को लेकर बातें कही गई थीं। पोस्ट में तान्या ने लिखा था कि उनके पिता उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। इस पोस्ट ने उनके फैन्स में उत्साह और एक्साइटमेंट बढ़ा दिया था। दावा किया गया कि उनके पिता का नाम रवि मित्तल है, जो दिल्ली के एक जानेमाने बिजनेसमैन हैं और जिन्हें दिल्ली में 400 से ज्यादा फ्लैट बनाने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि, इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रहे थे।

घरवालों ने उठाए तान्या की बातों पर सवाल

लेकिन ग्वालियर के स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि तान्या के पिता का नाम रवि मित्तल नहीं बल्कि अमित मित्तल है। इस बात की वास्तविकता फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि तान्या के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वह पोस्ट एक फेक आईडी से किया गया था। यानी यह उनके नाम पर बनाई गई नकली आईडी थी, जिस पर भरोसा करना सही नहीं है।

तान्या के पिता का असली नाम और उनकी पेशेवर पहचान क्या है, यह तो केवल तान्या या उनके परिवार ही बता सकते हैं। वहीं बिग बॉस 19 के घर में भी बाकी कंटेस्टेंट्स अक्सर तान्या से उनके बैकग्राउंड को लेकर सवाल करते रहते हैं। हाल ही में मृदुल तिवारी ने तान्या से उनके बकलावा वीडियो के बारे में सवाल किया, जिस पर तान्या ने जवाब देते हुए कहा कि वह दुबई में बकलावा खाने के साथसाथ अपने क्लाइंट से मिलने भी जाती हैं। हालांकि, बाद में मृदुल और गौरव खन्ना उनकी बातों पर पूरी तरह यकीन नहीं कर पाए।

Your Comments