रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को अब 6 साल हो चुके हैं। दोनों अब एक बेटी के मातापिता भी बन गए हैं। शादी हर किसी के जीवन में एक खास लम्हा होता है, लेकिन दीपिका के लिए उनकी शादी का सबसे खास पल एक ऐसी रस्म थी, जो उनकी मां से जुड़ी हुई थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। दोनों की शादी को 6 साल बीत चुके हैं और वे अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। 2018 में रणवीर और दीपिका ने धूमधाम से शादी की थी, जो उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक बन गई।

दीपिका ने शादी की एक रस्म को अपनी जिंदगी का सबसे खास और अविस्मरणीय पल बताया था। इस रस्म का सीधा जुड़ाव उनकी मां उज्जला पादुकोण से था और वो रस्म थी कन्यादान।

कन्यादान को सबसे यादगार पल मानती हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी से जुड़ी खास बातें साझा की थीं। रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लेने के बाद एक्ट्रेस बेहद खुश थीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी का सबसे यादगार पल वह था, जब उनकी मां ने उनका कन्यादान किया। उस भावुक क्षण को दीपिका ने अपनी जिंदगी का सबसे खास लम्हा बताया।

एक बेटी के पैरेंट्स हैं रणवीरदीपिका

माना जाता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच प्यार की शुरुआत साल 2013 में रिलीज़ हुई फिल्मगोलियों की रासलीला रामलीलाकी शूटिंग के दौरान हुई थी। करीब पांच साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह साल बाद, सितंबर 2024 में इस कपल ने अपनी जिंदगी में बेटी का स्वागत किया और अपनी नन्ही परी का नाम दुआ रखा।

दीपिकारणवीर का वर्कफ्रंट

अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म धुरंधर है, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में पूरी की गई है, और अब टीम जल्द ही अगले शेड्यूल के लिए अमृतसर रवाना होगी। इसके अलावा रणवीर जल्द ही डॉन 3’ में भी नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

वहीं दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी नन्हीं परी दुआ के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था। इससे पहले दीपिका, प्रभास के साथ कल्कि 2898 एडी में भी नजर आई थीं।

Your Comments