धर्मेंद्र स्वीमिंग पूल वीडियो :  जट यमला और हीमैन जैसे नामों से मशहूर वेटरन एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी उनकी कोई एक्टिविटी वायरल होती है तो कभी उनकी तस्वीरें सामने आकर फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर देती हैं।

लेकिन क्या आपने किसी 88 साल के शख्स को स्वीमिंग पूल में छलांग लगाते और तैरते देखा है? शायद नहीं! पर धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए, जिसमें वह 88 साल की उम्र में पूल में तैरते नजर आ रहे हैं।

उनकी इस जज्बे को देखकर लोग जहां उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनसे ऐसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की गुजारिश भी कर रहे हैं।

धर्मेंद्र स्वीमिंग पूल वीडियो :  एक शख्स के सहारे से की तैराकी

इस उम्र में जहां अक्सर लोग ठीक से उठनेबैठने में भी मुश्किल महसूस करते हैं, वहीं धर्मेंद्र ने स्वीमिंग पूल में शानदार एंट्री कर सबको चौंका दिया। हालांकि, इस दौरान वह अकेले नहीं थे, बल्कि एक हेल्पर भी उनके साथ मौजूद था, जो तैरते समय उन्हें पीछे से सहारा दे रहा था। धर्मेंद्र लगातार अपने पैरों से पानी में हलचल कर रहे थे और बच्चों जैसी मासूम हरकतें कर रहे थे।

वीडियो सामने आते ही लोगों ने हैरानी जताते हुए तरहतरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। धर्मेंद्र खुद को फिट और मजबूत साबित करने के लिए अक्सर ऐसे प्रयास करते हैं। कई बार वह मीडिया के सामने भी बिना सहारे चलते नजर आते हैं, हालांकि कुछ मौकों पर उनका संतुलन बिगड़ते हुए भी देखा गया है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

धर्मेंद्र के फॉलोअर्स इस वीडियो पर तरहतरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”जो समय बीत चुका है, वह फिर लौटकर नहीं आएगा।वहीं एक अन्य ने लिखा, आपको अपने जीवन में पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।एक और फैन ने लिखा, ”आदरणीय धर्मेंद्र जी, आप हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आपका आत्मविश्वास और जीवनशैली अनुकरणीय है। आपको सलाम।वहीं कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए कहा, ”सर, कृपया ऐसा मत कीजिए।फिलहाल आप भी देखिए यह शानदार वीडियो

Your Comments