नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के लिए 15 अगस्त की तारीख बेहत खास होती है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन की गुलामी से खुद को आजाद किया था। देश की आजादी के लिए कई क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया था। उनके बलिदान की गाथा को फिल्मों के जरिए भी दिखाता जाता रहा है। इतना ही नहीं कुछ ऐसी भी फिल्में रही हैं जो देशभक्ति से प्रेरित रही हैं। इनमें महिला प्रधान फिल्में भी शामिल हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई महिला प्रधान फिल्में रही हैं जो देशभक्ति की भावना पैदा करती हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर आज हम आपको उन्हीं महिला प्रधान फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।

फिल्म- राजी (2018)

यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी को बयां करती है जो भारत की आन-बान और शान के लिए पाकिस्तान में शादी तक कर लेती हैं। आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘राजी’ की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म एक मुस्लिम लड़की सेहमत की कहानी है जो पाकिस्तान में शादी कर भारत के लिए जासूसी करती हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म- नीरजा (2016)

यह फिल्म भारतीय एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर नीरजा के रोल में नजर आईं थीं। नीरजा ने अपनी पैन एम 73 की फ्लाइट में 359 यात्रियों को बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। विमान का 1986 में आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था।

फिल्म- चक दे! इंडिया (2007)

यह फिल्म खेल और देशभक्ति से प्रेरित शानदार फिल्म है। शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में भारतीय महिला हॉकी टीम की एक काल्पनिक कहानी दिखाई गई है जो विश्व कप जीतती है। फिल्म की कहानी देशभक्ति की भावना पैदा कर देती है।

Read Also : Happy Raksha Bandha GIF Images

फिल्म- मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (2019)

झांसी की रानी मणिकर्णिका पर ​आधारित फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ यह भी देशभक्ति से प्रेरित एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनोट रानी मणिकर्णिका की भूमिका में नजर आईं थीं। ये फिल्म एक महिला योद्धा होने की सशक्त कहानी प्रदर्शित है जो अपने देश की आन-बान शान से अंग्रेजो से लड़ती है।

Read Also : लता मंगेशकर अमिताभ बच्चन सोनू निगम ने ‘हम हिंदुस्तानी’ के लिए एक साथ गाया गाना

फिल्म- गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020)

जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ एक बायोपिक फिल्म है जो कि महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। गुंजन युद्ध क्षेत्र में उड़ने वालीं भारत की पहली महिला पायलट थीं। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान साहस और धैर्य का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यहीं नहीं गुंजन ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन के साथ सैनिकों को बहादुरी के साथ बचाने का काम किया था।

फिल्म- दंगल (2016)

यूं तो यह फिल्म भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित है, लेकिन आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म दर्शकों दिलों में देशभक्ति का भावना पैदा कर देती हैं। फिल्म दंगल में गीता फोगाट के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम में पहली बार गोल्ड मेडल जीता और भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया था। गीता फोगाट महिला पहलवानी में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला पहलवान भी है।

Source : jagran.com/entertainment/bollywood-happy-independence-day-2021-raazi-neerja-chak-de-india-manikarnika-gunjan-saxena-and-dangal-these-are-patriotic-movie-on-women-based-21922326.html

Your Comments