हिना खान रॉकी जायसवाल शादी : हिना खान ने 4 जून को रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी, जल्द दिखेंगे रियलिटी शो में टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से 4 जून को शादी कर ली है। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसकी कुछ तस्वीरें ही सामने आई हैं। शादी के तुरंत बाद इस कपल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई हैदोनों अब एक रियलिटी शो में साथ नजर आने वाले हैं।

हाल ही में हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इस मुश्किल समय में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर बात की और रॉकी जायसवाल ने हर कदम पर उनका साथ निभाया। फैंस को उस वक्त बड़ा सरप्राइज मिला, जब दोनों ने अचानक शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। अब इस न्यूली वेड कपल के फैंस के लिए एक और सरप्राइज हैहिना और रॉकी एक साथ एक रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

हिना ने शादी की घोषणा सोशल मीडिया पर ही की है। उन्होंने बेहद सादगी से शादी की रस्में निभाईं। अब यह जोड़ी जल्द ही रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आएगी, जिसमें दर्शक उनकी रियल लाइफ केमिस्ट्री को भी देख सकेंगे। इस शो में कई अन्य सेलिब्रिटी कपल्स भी हिस्सा लेंगे।

हिना खान रॉकी जायसवाल शादी :  प्रोमो किया गया है रिलीज

हालांकि शो की रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसे होस्ट करने के लिए जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, वह कोई और नहीं बल्कि खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह रियलिटी शो पतिपत्नी के रिश्ते में साझेदारी, तकरार और प्यार के अलगअलग रंगों को दर्शाएगा। शो को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। कुछ समय पहले ही कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का प्रोमो भी जारी किया गया था।

जरूर  पढ़े :-    करण जौहर का ‘The Traitors’: Amazon Prime पर नया रियलिटी शो, Bigg Boss से बिल्कुल अलग

कौनकौन होंगे शामिल?

अगर शो में बाकी जोड़ों की बात करें तो मेकर्स ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, जैस्मिन भसीन और अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी, साथ ही अविका गोर और मिलिंद चंदवानी जैसे लोकप्रिय कपल्स को शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है। कपल्स की इस दिलचस्प लाइनअप के साथ शो जितना मजेदार सुनाई दे रहा है, उतनी ही ज्यादा दर्शकों की एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है।

Your Comments