जापान भूकंप 2025 : सोमवार को जापान में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस भूकंप में करीब 23 लोग घायल हुए और हजारों घरों को नुकसान पहुंचा। जैसे ही खबर सामने आई, प्रभास के फैंस की चिंता बढ़ने लगी, क्योंकि अभिनेता हाल ही में बाहुबली: एपिक के प्रमोशन के लिए जापान गए थे। हालांकि अब यह पुष्टि हो चुकी है कि प्रभास पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पैन इंडिया स्टार प्रभास पिछले दिनों अपनी फिल्म बाहुबली: एपिक को प्रमोट करने के लिए जापान में मौजूद थे। इसी दौरान मंगलवार को वहां 7.5 मैग्नीट्यूड का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई। इन घटनाओं ने भारत में बैठे उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया, और सोशल मीडिया पर प्रभास की सुरक्षा को लेकर लगातार पोस्ट किए जाने लगे।

इसी बीच द राजा साब के डायरेक्टर मारूति ने फैंस की चिंता दूर करते हुए बताया कि उन्होंने प्रभास से सीधे बात की है।
एक फैन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा—“जापान में भूकंप आया है और सुनामी की चेतावनी जारी हुई है। हमारे हीरो वहीं हैं और उन्हें कल वापस आना है।

इस पर डायरेक्टर मारूति ने जवाब दिया—“डार्लिंग से बात हुई है। वो टोक्यो में नहीं हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।

जापान भूकंप 2025 : कुछ दिन पहले जापान गए थे प्रभास

करीब तीन दिन पहले प्रभास अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में जापान में मौजूद थे। वहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट और कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। यह नोट बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने उन्हें भेजा था। इसे शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा था, “डार्लिंग एसएस राजामौली, आपसे बहुत प्यार करता हूं। जापान में आपकी कमी महसूस हो रही है। हम दोनों जल्द ही फिर यहां आएंगे।
जापान में आए इस हालिया भूकंप में कम से कम 27 लोग घायल हुए हैं और हजारों घरों को नुकसान पहुंचा है।

प्रभास इन दिनों क्या कर रहे हैं?

प्रभास फिलहाल अपनी आगामी फिल्म द राजा साब की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस मूवी में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी। इसके अलावा संजय दत्त इस फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आएंगे। हाल ही में जारी किए गए इसके ट्रेलर को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।