Messi in India : अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। 14 दिसंबर को वह मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, जहां उनसे मिलने के लिए फिल्म और खेल जगत की कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। इस खास मौके पर एल्विश यादव और जन्नत जुबैर ने भी मेसी से मुलाकात की।
Table of Contents
Lionel Messi GOAT Tour of India: दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के तहत भारत आए हैं। उनके इस दौरे को लेकर देशभर के फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कोलकाता और हैदराबाद के बाद मेसी मुंबई पहुंचे, जहां वानखेड़े स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों से उनकी खास मुलाकात हुई। इस दौरान एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव ने भी उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।
इस इवेंट में अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद रहे। मेसी से मिलकर एल्विश यादव और जन्नत जुबैर बेहद खुश नजर आए और उन्होंने इस यादगार मुलाकात की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी साझा कीं।
मेसी से मिले जन्नत और एल्विश
एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर जन्नत जुबैर को टैग करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के साथ नजर आ रहे हैं। मेसी से मुलाकात की खुशी और उत्साह दोनों के चेहरों पर साफ झलक रहा है। एक तस्वीर में मशहूर फुटबॉलर लुइस सुआरेज भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा एल्विश ने जन्नत के साथ अपनी कुछ अलग तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए एल्विश ने कैप्शन लिखा, “We met Messi!! What an amazing day. Welcome to India, lots of love.” उनके शब्दों से मेसी से मिलने की उनकी खुशी और एक्साइटमेंट साफ जाहिर होती है।
इन सितारों ने भी की मेसी से मुलाकात
इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस खास इवेंट की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की नामी हस्तियां नजर आ रही हैं। करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी लियोनल मेसी से मुलाकात की। इसके साथ ही भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मेसी से मिलते हुए दिखाई दिए।
आज दिल्ली पहुंचेंगे मेसी
लियोनल मेसी का G.O.A.T इंडिया टूर 2025 आज राजधानी दिल्ली में संपन्न होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित इस खास कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत शानदार परफॉर्मेंस के साथ किया जाएगा। इस दौरान मेसी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।