Miss World 2025 प्रतियोगिता : दूसरी बार भारत में होगा आयोजन, तेलंगाना में दिखेगा ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट का जलवालगातार दूसरे साल, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में होने जा रहा है। 2024 में 71वें मिस वर्ल्ड का आयोजन मुंबई के बांद्रा स्थित जियो सेंटर में हुआ था, जबकि इस साल यह प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता तेलंगाना में आयोजित की जाएगी। 4 मई से शुरू होने वाले इस ग्रैंड इवेंट में 21 वर्षीय नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस वर्ल्ड 2025’ का मंच इस बार तेलंगाना में सजेगा, जहां 120 देशों की खूबसूरत प्रतियोगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इनमें से एक हैं भारत की नंदिनी गुप्ता, जो राजस्थान के कोटा से ताल्लुक रखती हैं। 7 मई से 31 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के फिनाले में मौजूदा मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा नई विजेता को ताज पहनाएंगी। लगातार दूसरी बार भारत में होने वाले इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट में नंदिनी गुप्ता का प्रदर्शन देखने के लिए हर कोई उत्साहित है।

कोटा के कैथून क्षेत्र की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में की। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेने वाली नंदिनी एक सफल मॉडल भी रही हैं। पिछले दो वर्षों से वह मिस वर्ल्ड 2025 के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

दिलचस्प बात यह है कि 71वां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पहले दुबई में आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे भारत में आयोजित करने का फैसला लिया गया। हालांकि, दिल्ली में चुनावों के चलते दिसंबर 2023 में होने वाला यह इवेंट मार्च 2024 में आयोजित किया गया, जहां भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी ने किया था। इस दौरान अचानक आए ब्रेक की वजह से नंदिनी गुप्ता को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

जरूर  पढ़े :-    “मेरे अंगने में: अलका याज्ञनिक की आवाज, लेकिन अमिताभ बच्चन क्यों बने पहचान?”

प्रियंका चोपड़ा को आदर्श मानती हैं नंदिनी

21 वर्षीय नंदिनी गुप्ता प्रियंका चोपड़ा की बड़ी प्रशंसक हैं। उन्हें प्रियंका की पर्सनालिटी और सेंस ऑफ ह्यूमर बेहद पसंद है। नंदिनी का मानना है कि जिस तरह प्रियंका ने अपनी मेहनत और टैलेंट से ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाई है, वह प्रेरणादायक है और इससे उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

कोटा और कैथून वासियों के लिए करना है काम

नंदिनी का कहना है कि वो जिस शहर से आती हैं, वहां की महिलाएं और उनका परिवार फैब्रिक बनाने का काम करते हैं. उनके शहर की डोरियां आर्ट बहुत मशहूर हैं और वो चाहती हैं कि वो इस आर्ट को प्रमोट करें और इन कलाकारों को ऐसा प्लेटफॉर्म मिल जाए, जहां उनके मेहनत का उन्हें सही दाम मिले और कोई शोषण न हो.

Your Comments