Table of Contents
मोहित सूरी फेवरेट डायरेक्टर : फिल्म ‘सैयारा‘ से चर्चा में आए निर्देशक मोहित सूरी इन दिनों हर तरफ तारीफें बटोर रहे हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पसंदीदा निर्देशक का नाम भी साझा किया और उनकी जमकर तारीफ की।
मोहित सूरी ने लगभग तीन साल बाद एक जबरदस्त वापसी की है। बिना भारी–भरकम प्रमोशन या बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद उनकी फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। ‘सैयारा‘ ने अपने पहले वीकेंड में ही लगभग 100 करोड़ की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया। जहां एक ओर फिल्म को सराहना मिल रही है, वहीं मोहित सूरी की निर्देशन शैली की भी जमकर प्रशंसा हो रही है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वे किस निर्देशक को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी खूबियों की दिल खोलकर तारीफ की।
मोहित सूरी फेवरेट डायरेक्टर : मोहित सूरी ने एनिमल डायरेक्टर को खूब सराहा
मैं अब तक उनसे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला हूं, लेकिन ‘एनिमल‘ की रिलीज के बाद जब कई लोग उनके खिलाफ बोलने लगे थे, तब मैंने उन्हें निजी तौर पर एक मैसेज किया था। मैं चाहता तो उस वक्त अपनी बात सोशल मीडिया पर भी रख सकता था, लेकिन उस समय मैंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए थे। सच बताऊं तो मुझे वह फिल्म बेहद शानदार लगी थी। मैंने अपने मैसेज में साफ तौर पर लिखा था कि बतौर निर्देशक उन्होंने कमाल कर दिखाया है — हर फ्रेम में उनकी सोच और मेहनत झलक रही थी। मैं खुद को संदीप रेड्डी वांगा का एक सच्चा फैन मानता हूं।
अक्सर लोग एक–दूसरे की सराहना निजी रूप में करते हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं करते। उन्होंने भी कभी कहा था कि उनकी फिल्म की तारीफ बहुत कम लोगों ने खुलकर की। मुझे अफसोस है कि मैं उस वक्त उनकी तारीफ सार्वजनिक रूप से नहीं कर पाया। हालांकि हमारी फिल्म बनाने की शैली अलग हो सकती है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मैं दिल से उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
एनिमल ने की थी ताबड़तोड़ कमाई
जब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल‘ रिलीज हुई, जिसमें रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया, तो इसके कुछ दृश्यों और डायलॉग्स को लेकर दर्शकों के बीच काफी विवाद खड़ा हो गया। कई लोगों ने फिल्म की आलोचना की और विरोध भी जताया, हालांकि एक बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे सराहा भी। इसके बावजूद, बहुत कम लोग थे जिन्होंने इसकी खुलेआम प्रशंसा की।
इसके बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और 918 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ–साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और सुरेश ओबेरॉय जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए।