सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक नया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, इस तस्वीर में वह पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब एम एस धोनी की एक और तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। इस तस्वीर में एम एस धोनी एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस तस्वीर में धोनी एक पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी के इस नए लुक को देख सभी फैंस हैरान हैं। फैंस का कहना है कि क्या अब धोनी क्रिकेट छोड़ अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

दरअसल, धोनी को भारतीय सेना की पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान जवानों के साथ कश्मीर में समय भी बिताया है। अब सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक नया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, इस तस्वीर में वह पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बताया गया है कि एक विज्ञापन के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने यह पुलिस की वर्दी पहनी हुई है।

धोनी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स एम एस धोनी के इस नए लुक पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा धोनी इस लुक में दमदार नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य युवक ने कहा कि धोनी जरूर आईपीएल के लिए विज्ञापन कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने यह पुलिस की वर्दी पहनी है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि धोनी के सामने निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप भी फीके हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि धोनी फिल्म ‘सिंघम 3’ में कैमियो करने के लिए तैयार हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को दो विश्वकप दिलाए हैं। साल 2020 में 15 अगस्त को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार ट्रॉफी जीती है। साल 2022 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन आठ मैचों के बाद जडेजा की कप्तानी में टीम ने खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद एक बार फिर कप्तानी महेंद्र सिंह के हाथों में सौंप की गई।

Your Comments