Pankaj Dheer Last Instagram Post : महाभारत धारावाहिक में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 15 अक्टूबर को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनके जीवन से जुड़ी बातें जानने की कोशिश कर रहे हैं।
Table of Contents
ऐसे में पंकज धीर की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट एक बार फिर चर्चा में है। इस फोटो में अभिनेता अपने किसी बेहद करीबी शख्स के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।
पंकज धीर बॉलीवुड और टीवी जगत का जाना–माना नाम थे। बी.आर. चोपड़ा के ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका ने उन्हें घर–घर में मशहूर कर दिया था। बताया जाता है कि वह पिछले कई महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और लगातार इलाज चल रहा था। सर्जरी के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
15 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे पूरे एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं उनकी आखिरी इंस्टाग्राम तस्वीर देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।
पंकज धीर की इंस्टाग्राम पर आखिरी तस्वीर
68 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले पंकज धीर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद सीमित पोस्ट्स शेयर किए थे। उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट 9 मई 2020 को आया था, जिसमें उन्होंने अपने युवावस्था की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी।
वहीं, उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो वह उन्होंने 16 जून 2024 को की थी। इस पोस्ट में पंकज धीर अपनी पत्नी अनीता धीर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों साथ बैठे हुए हैं और कैमरे की ओर मुस्कुरा रहे हैं।
इस तस्वीर के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई नई पोस्ट नहीं की थी। कुल मिलाकर, पंकज धीर ने अपने इंस्टाग्राम पर सिर्फ 8 पोस्ट शेयर किए थे, और उन्हें 8 हजार से अधिक लोग फॉलो करते थे।
छूट गया पंकज–अनीता का 49 साल का साथ
पंकज धीर और अनीता धीर ने लगभग पांच दशकों तक एक–दूसरे का साथ निभाया। हालांकि, अब पंकज के निधन के बाद यह साथ हमेशा के लिए टूट गया है। दोनों ने 19 अक्टूबर 1976 को शादी की थी, और सिर्फ चार दिन बाद उनकी 49वीं वेडिंग एनिवर्सरी आने वाली थी। शादी के बाद इस कपल ने एक बेटे निकितिन धीर और एक बेटी निकिता शाह को जन्म दिया था।